ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 WA0209 <em>पाबूबारी क्षेत्र में</em> संभागीय आयुक्त के लिए <em>मोहल्लेवासियों ने लगाए जयकारे</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिला अस्पताल सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास पाबूबारी क्षेत्र के वाशिन्दों ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को दशकों से नाले की समस्या से निजात दिलाने हेतु नारायण पारीक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा था जिस पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने जनभावनाओं को समझते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा के साथ खुद पहुंचकर नाले के आस पास हो रखे कब्जे हटवाए । पिछले 50 वर्षों से हो रखे कब्जों को टूटते देख मोहल्ले के बुजुर्गों की आंखों से आंसू छलक पड़े । मोहल्ले का हर छोटा बड़ा नागरिक तालियां बजाने व नीरज के पवन के जयकारे लगाने से खुद को रोक नहीं पाया । पिछले कई दशकों से मोहल्लेवासी नाले की गंदगी का दंश झेल रहे थे और 2 दिन पूर्व नाले के पानी की निकासी ना होने के कारण सड़क पर जमा हुए पानी में हुए खड्डे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी थी । मौके की गंभीरता को देखते हुए नीरज के पवन ने खुद उपस्थित होकर मोहल्लेवासियों को इस संकट से उबारा । इस अवसर पर क्षेत्र के नारायण पारीक, शिवप्रसाद जोशी, रमेश सुथार, जयवर्धन तिवाड़ी, धीरज पारीक, मुकेश व्यास, बजरंग सोनी, गजानंद सोनी, गणेश सोनी, लक्ष्मण सुथार, मदन सोनी, पुखराज सोनी सहित अनेक गणमान्य इस सुखद पल के साक्षी बने ।


Share This News