ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220706 104443 12 ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, बीकानेर के युवक से ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के नए मामले सामने आ रहे है। बीकानेर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ठग ने बैंक खाता धारक को भ्रमजाल में फंसाकर लिंक पर क्लिक करवा लिया और उसके खाते से दो बार में कुल 70 हजार रुपये उड़ा लिए। मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी रघु शर्मा के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। उनके पास एक कॉल आया कि अपने पिताजी से बात करवाओ। रघु ने बताया कि उनका निधन तो 13 जनवरी को हो गया। इस पर कॉलर ने कहा कि उसने पिताजी से बीस हजार रुपए उधार लिए हुए थे, जो लौटाने हैं। बेटे ने अपने यूपीआई एकाउंट की डिटेल दे दी। थोड़ी देर बाद कॉल आया कि उसने गलती से बीस के बजाय चालीस हजार जमा करवा दिए हैं। इसलिए वो बीस हजार रुपए लौटा दें। इसके लिए एक लिंक भेजा, जिसे ओपन करना था। गलती से इस लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसे में फोन हेक करके ठग ने उसके खाते से पहले चालीस हजार और फिर तीस हजार रुपए निकाल लिए। ऐसे में सत्तर हजार रुपए की ठगी हो गई। अब नयाशहर थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया गया है।

एक ही तरीके से बड़ी संख्या में लोगों को ठगने के बाद आम आदमी जागरुक होता है, तब तक ठग नया तरीका ढूंढ लेते हैं। यह माना जा रहा है कि शोक संदेश में दिए गए मोबाइल नंबर देखकर ही इस तरह की ठगी की जा रही है। सोशल मीडिया से भी इस तरह की जानकारी और मोबाइल नंबर लीक होते हैं, जो ठग के लिए लाभदायक साबित होते हैं।


Share This News