ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220706 104443 11 बीकानेर नगर निगम में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख ठगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जालसाज व ठग न केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन भी सक्रिय है। बीकानेर नगर निगम में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन लोगों से 12 लाख रुपए ठगने के मामले में गिरफ्तार बीकानेर निगम के सफाई कर्मचारी जितेंद्र नैयर को निलंबित कर दिया गया है। बीकानेर के निगम आयुक्त केसर लाल मीणा ने नैयर के निलंबन आदेश जारी किए हैं।झुंझुनूं की मलसीसर थाना पुलिस ने उसे 18 मई को गिरफ्तार किया था। मलसीसर में बड़वा की ढाणी निवासी दयाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर 27 अप्रैल को जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। नैयर ने बीकानेर नगर निगम में नौकरी लगाने का झांसा देकर अमित, सचिन और सुभाष मेघवाल से 12 लाख रुपए ले लिए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।


Share This News