ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220511 111942 3 अलर्ट : मौसम विभाग ने फिर जारी किया तूफानी अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो अगले सात घंटे के अंदर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश और अकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी तूफान चलने की आशंका है। बता दें कि रात 96 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गुरुवार को तूफान आया था। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिची विक्षोभ का असर 26 और 27 को भी जारी रहेगा लेकिन अपेक्षाकृत तीव्रता कम होगी। 28 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उसका 29 और 30 मई तक असर देखने को मिलेगा। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके कारण यह तूफानी बारिश प्रदेश में हो रही है।

तूफानी बारिश कारण प्रदेश के 19 जिलों मं मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया था। पिछले 48 घंटे के दौरान सीकर में 127 मिमी बारिश दर्ज की गई। 10 साल में दूसरी बार है जब मई में तापमान 42 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम की खराबी के कारण दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किए गए एक विमान को इंदौर के लिए वापस भेजना पड़ा। तूफानी बारिश के कारण कहीं मकान गिर गए तो कहीं पेड़। तूफान में टीन शेट उड़ गए तो पोल टूट कर गिर गए।


Share This News