ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 8 बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में नवजात को छोड़ माँ हुई फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक माँ अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। उसका दिल तक नहीं पसीजा। घटना मंगलवार की है। सूत्रों के अनुसार प्रसूता को श्रीडूंगरगढ़ से गंभीर हालत में पीबीएम रैफर किया गया था। प्रसूता के पड़ोसी उसके साथ आए बताते हैं। यहां उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वह गायब हो गई। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार महिला की‌ तलाश कर रहे हैं मगर वह नहीं मिली है। महिला नोखा तहसील की रहने वाली है। पति बाहर रहता है। नवजात बच्ची स्वस्थ है तथा 4 नंबर नर्सरी में सुरक्षित है। सवाल यह है कि आखिर एक मां अपनी नवजात बच्ची को अकेला छोड़कर कैसे जा सकती है। महिला का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है।उसकी तलाश जारी है। संभवतया महिला का पीहर श्रीडूंगरगढ़ हो सकता है।


Share This News