Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के नजदीक घनी आबादी के क्षेत्र व मुरलीधर व्यास कॉलोनी के नजदीक में स्थित भूमि पर नगर विकास न्यास द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के आवंटन का क्षेत्र के निवासियों ने विरोध किया है। आज इस हेतु मुरलीधर व्यास नगर संयुक्त संघर्ष समिति ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि जिस स्थान पर अल्पसंख्यक समुदाय को छात्रावास की भूमि आवंटित की गई है उसके पास मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में बजट घोषणा पत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय भी आवंटित किया है तथा उसके पास में ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व उससे कुछ दूरी पर है बिनानी कन्या महाविद्यालय और इस क्षेत्र में अनेक मंदिर बगीचीयां तथा रिहायशी क्षेत्र है।इस क्षेत्र में छात्रावास होने के कारण भविष्य के लिए विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ.विजय आचार्य ने बताया कि समिति किसी समुदाय विशेष का विरोध नहीं कर रही है बल्कि इस क्षेत्र में रह रही जनता की मांग है यहां पर किसी प्रकार के छात्रावास की आवश्यकता नहीं है अतः इस छात्रावास को कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए ज्ञापन के प्रत्युत्तर में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने आश्वासन दिया कि आपकी बात को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाएंगे तथा हर संभव सकारात्मक कदम उठाकर समस्या का हल किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संयोजक डॉ विजय आचार्य,उप संयोजक रास बिहारी जोशी,वार्ड नम्बर 02 पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य,समाजसेवी पुरुषोत्तम पुरोहित,नरेंद्र नाथ पारीक, राजेश आचार्य, गिरधारी सुथार पुरुषोत्तम पुरोहित ,जितेंद्र जोशी, किशन लाल ,महेश श्रीमाली, धनसुख सुथार हंसराज बिश्नोई ,संतोष हर्ष आदि उपस्थित थे।नगर विकास न्यास सचिव से मिलने गए तो सीट पर नहीं मिलने से रोष प्रकट किया गया।