Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के अनेक कलाकार बॉलीवुड में धूममचा रहे है। बीकानेर के राजेश तैलंग,अनुराग व्यास,योगिता बिहानी, संदीप भोजक अपने काम से बॉलीवुड में धीरे धीरे लोकप्रियता के पायदान चढ़ रहे है और इसी लिस्ट में अब बीकानेर के ही मधुसूदन आचार्य शामिल हो गए है। मधुसूदन बीकानेर के आचार्य चौक के निवासी है, इस वक्त मुम्बई के मीरा रोड़ इलाके में रहते है।