ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220723 101751 6 काजल-बिंदी लगाकर तब मिलेगा काम, महिलाएं भड़की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। काजल-बिंदी लगाकर आने पर ही मिलेगा काम। यह सुनकर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। करीब 30 महिलाओं ने भरतपुर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया है। महिलाओं ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लिखा कि वह चक रामनगर गांव की हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इसलिए वह नरेगा में काम कर अपने घर का गुजारा करतीं हैं। लेकिन वह जब नरेगा में काम करने के लिए जातीं हैं, तो मेट जसवंत सिंह और मोहन सिंह नरेगा के काम में नाम लिखने के लिए 200 रुपये मांगते हैं। मेट अपनी जान पहचान वाले लोगों को ही काम देते हैं। लेकिन वह ऐसे लोगों को काम नहीं करते देते जिन्हें जरूरत है। मेट ज्यादातर फर्जी मस्ट्रोल चलाते हैं।कलेक्ट्रेट पहुंची विद्या नाम की महिला ने बताया कि जब वह नरेगा के काम के लिए गई, तो मेट ने कहा कि जो महिला 200 रुपये देगी और काजल- बिंदी लगाकर आएगी उसका नाम नरेगा के काम के लिए लिखा जाएगा। जो महिला काजल-बिंदी नहीं लगाकर आएगी, उसका नाम नहीं आएगा। तब महिलाओं ने मेट से कहा कि वह कलेक्टर से इसकी शिकायत करेंगी।

कलेक्टर  ने बताया कि महिलाओं ने मेट की शिकायत की है। जिसकी उच्च लेवल के अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


Share This News