ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जिला धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विधवा महिला के साथ पड़ोसी युवक ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी महिला के घर पैंट सिलवाने के लिए नाप देने गया था। आरोपी ने महिला को अकेली देख मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा की गई जबरदस्ती में महिला जख्मी भी हुई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करा दिया है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस थाने में दर्ज कराई गई FIR रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 17 मई को अपने घर पर थी, तभी पड़ोसी युवक अपनी पैंट सिलवाने के बहाने से घर में घुस आया और कमरे के किबाड़ बन्द कर उसे जबरदस्ती पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने मुंह बंद कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी द्वारा की गई हैवानियत में महिला जख्मी भी हुई है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।


Share This News