ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20220723 101751 7 बीकानेर सहित इन जिलों में पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान व पंजाब के ऊपर बन रहे विक्षोभ के चलते यह बदलाव आएगा। 22 मई की शाम से नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से अगले 2 दिन तक राज्य के आधे हिस्से में तेज बारिश, आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इससे तेज गर्मी और हीट वेव से राहत मिलेगी। रविवार को गर्मी और लू का दौर बना रहा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में दिन में गर्म हवा चली।
पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बन रहा नया सिस्टम : .वेदर एक्सपट्‌र्स के मुताबिक पंजाब-पाकिस्तान के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। उससे एक बड़ी ट्रफ लाइन बनेगी। इसके कारण राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा। वहां हल्की बारिश होगी। राजस्थान में इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा बीकानेर और जयपुर संभाग में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंधी बारिश से 6 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे: अजमेर और भरतपुर संभाग में भी एक या दो दिन इस सिस्टम के असर से बारिश-आंधी हो सकती है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं और अलवर रह सकते हैं। 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है।
23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है।


Share This News