ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230520 WA0103 श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के 11 भवनों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष<br>ऊर्जा मंत्री के प्रयास से 172.12 लाख रुपए स्वीकृत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के 11 राजकीय विद्यालयों में 172.12 लाख रुपए की लागत से नए कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से राज्य सरकार ने यह राशि स्वीकृत की है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूसर पश्चिम में 2 कक्षों के लिए 20.26 लाख रुपए, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ो की ढाणी में दो कक्षों के लिए 31.17 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाला का गोल में दो कक्षों के लिए 20.26 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाणा जोधासर में एक कक्ष के लिए 10.13 लाख, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अंगनेउ में दो कक्षों के लिए 20.26 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरतवाली में एक कक्ष के लिए 10.13 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूवाला में दो कक्षों के लिए 20.26 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भूरासर पुराना में एक कक्ष के लिए 10.13 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चक 1 सीडब्ल्यूएम में दो कमरों के लिए 20.26 लाख, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरसिंहसर में एक कमरे के लिए 10.13 लाख तथा राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सुथारों का बास, केसरदेसर जाटान में एक कक्ष के लिए 10.13 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार जताया है।


Share This News