Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जेएससी इंग्लिश स्कूल व इंस्टीटयूट का आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। संस्थान संस्थापक जीत सोलंकी ने बताया कि स्कूल के विधार्थियों ने ए ग्रेड हासिल की। अधिकतम विद्यार्थियों के सभी विषयों में ए ग्रेड रहा। उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय जीत सोलंकी ने अपनी फैकल्टी व मैनेजमेंट टीम को दिया। आपको बता दें कि 10 मई 2017 से शुरू हुए जेएससी इंस्टीट्यूट का परिणाम निरंतर सर्वश्रेष्ठ रहा। विशेष रूप से गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, सुजानदेसर आदि विधार्थियों के लिए जेईई, नीट फाउंडेशन क्लासेज, कक्षा 6 से 12 वीं तक के लिए जेएससी उपयोगी साबित हो रही है। जीत सर ने बताया कि स्कूल के नए भवन में कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 12वीं तक कक्षाएं रहेगी। स्कूल का उद्घाटन नए सत्र 1 जुलाई को नोखा रोड स्थित सम्पत पैलेस के पीछे ए ब्लॉक व्यापार नगर में किया जाएगा। नई बिल्डिंग में उच्च स्तर की सुविधाओं के साथ शिक्षण का बेहद अनुकूल माहौल रहेगा।