ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230518 WA0135 अवैध रिफिलिंग करते पाए गए, पांच गैस सिलेण्डर, एक कांटा और गैस भरने की मशीन जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार हुई कार्यवाही। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा गुरुवार को अवैध गैस रिफिलिंग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पांच गैस सिलेण्डर, एक कांटा और गैस भरने की मशीन जब्त की गई।जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झाकल एवं पवन सुथार ने एएसआई हनुमंत सिंह के साथ यह कार्यवाही की। नगर निगम के पीछे रावतों के मोहल्ले में अवैध एलपीजी घरेलू सिलेण्डर का व्यावसायिक उपभोग करने की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर रसद विभाग के दल ने औचक छापामारी की। मौके पर भंवर लाल मेहरा नाम का आदमी घरेलू एलपीजी का अवैध व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। वह टैक्सी में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहा था। इस पर 5 सिलेण्डर, एक कांटा और गैस भरने की मशीन जब्त की गई। उक्त सामग्री तुलसी सर्किल स्थित रूद्र भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द की गई। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक झांकल द्वारा भंवर लाल मेहरा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सदर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा ऐसी कार्यवाही सतत रूप से की जाएगी।


Share This News