Thar पोस्ट, न्यूज। हनुमानगढ़-बठिंडा रेलखंड के मध्य तेज हवाएं चलने व ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। गाड़ी संख्या 04784, सिरसा बठिंडा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.05.2023 को रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 18.05.2023 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया।बठिंडा-जाखल-रोहतक-भिवानी होकर संचालित होगी।गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 18.05.2023 को बठिंडा से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी।गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जींद स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.05.2023 को हिसार से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-जाखल होकर संचालित होगी।गाड़ी संख्या 09604, बठिंडा-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.05.2023 को बठिंडा के स्थान पर मंडी डबवाली से संचालित होगी।