ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230516 WA0112 आपदा प्रबंधन मंत्री ने माधो डिग्गी और 2 पीबी में किया शिविरों का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत माधोडिग्गी और 2 पीबी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म में भागीदारी निभाई और बच्ची के जन्मदिन पर पौधे भेंट कर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी पढ़ने और आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएं। एक पढ़ी-लिखी बेटी दो घरों को रोशन करती है।
मंत्री मेघवाल ने माधोडिग्गी में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत की। अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर पहल करनी चाहिए।
इस दौरान ओढ समाज के लोगों ने मंत्री मेघवाल का स्वागत किया। उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने तुरंत नियम सम्मत निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ओढ समाज के जयमल राम ओड, साजन राम ओड, बृजलाल ओड, किशना राम ओड, गोपाल राम ओड, ओम ओड, सहित ओड परिवार मौजूद रहा। वहीं समाजसेवी मकबूल बलोच ने मंत्री मेघवाल का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान एसडीएम श्योराम, बीडीओ राजेंद्र जोईया, नायब तहसीलदार सपना सोनी, माधोडिग्गी सरपंच जायदा खातून मौजूद रहे।


Share This News