ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 5 अनियमितताएं पाए जाने पर छ: मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रोड स्थित अरिहन्त फार्मा का अनुज्ञापत्र 10 से 11 मई (2 दिन) के लिए, गांधी चौक नोखा स्थित सारस्वत मेडिकोज जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 14 मई (5 दिन) तक के लिए, शास्त्री नगर स्थित गायत्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कोटगेट के अंदर श्री देहली मेडिकल एंड जनरल स्टोर, दुलचासर (श्रीडूंगरगढ़) स्थित श्री नामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा सेरूणा (श्रीडूंगरगढ़) स्थित श्री केसरी नंदन मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 16 मई (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।


Share This News