ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230508 WA0093 स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/ विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर नगर निगम बीकानेर परिसर में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर के तत्वावधान में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान समारोह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त नगर निगम केशरलाल मीणा थें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री ने स्वागत भाषण करते हुए रेडक्रॉस की स्थापना एवं रेडक्रॉस के उद्देश्य की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों के साथ साथ आम नागरिकों की रक्षा करना है, खत्री ने कहां कि रेडक्रॉस सोसाइटी पूरे विश्व में आज के दिन रेडक्रॉस दिवस का आयोजन करती है, उन्होंने बताया की भारत में 1920 में पार्लियामेंट एक्ट के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना की गई थी, खत्री ने बताया की एक सौ से अधिक स्वच्छता प्रहरियों को हाइजनिक कीट वितरण किए गए।
इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने कहा कि इंटरनेशनल रेडक्रॉस मानवतावादी संगठन है तथा उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान हेतु श्रद्धांजलि देने के लिए भी याद करते हैं, जोशी ने कहा कि किसी भी बीमारी या युद्ध के संकट में रेडक्रॉस वाॅलेंटियर लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं ।
इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए आयुक्त केशरलाल मीणा ने कहां की रेडक्रॉस दिवस पर स्वच्छ शहर में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रहरियों का सम्मान कर रेडक्रॉस ने स्वच्छ बीकाणा -स्वस्थ बीकाणा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, मीणा ने कहां की रेडक्रॉस बिना किसी भेदभाव के कार्य करने वाला संगठन है।
उपायुक्त राजेन्द्र कुमार ने कहां के सफाई करना कोई छोटा काम नहीं है शहर के हर नागरिक को सफाई करने वाले कार्मिकों को सहयोग करना चाहिए उन्होंने आह्वान किया की सफाई होने से शहर सुंदर होगा।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ तनवीर मलावत हेमंत दाधीच सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ललित ओझा डॉ त्रिलोक शर्मा, डाॅ.मनीषा मेहरा, विजय जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share This News