ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230507 WA0159 अमरीकी सरकार द्वारा प्रायोजित फेलोशिप कार्यक्रम  के लिए जयपुर की आकांक्षा गोस्वामी का चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व   Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar post न्यूज जयपुर। जयपुर की मीडिया एक्सपर्ट और बॉलीवुड में कार्य कर चुकी आकांक्षा गोस्वामी का चयन अमरीकी सरकार द्वारा प्रायोजित यंग लीडर्स एशियन प्रोफेशनल फेलो प्रोग्राम के लिए किया गया है। 
8 मई से 9 जून तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले इस विशेष प्रोग्राम के लिए वे देश-दुनिया से चयनित कुल 16 प्रतिभागियों में से एक हैं। अमरीका सरकार के विदेश विभाग द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में अमेरिका, भारत के अलावा और एशियन देशों के पेशेवरों और युवा प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं। 

आकांक्षा गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के ज़रिए अमरीकी विधायी और राजनीतिक प्रक्रिया को समझने, सार्वजनिक और नागरिक समाज संस्थानों में शासन के सिद्धांतों और प्रथाओं का अन्वेषण करने,  अमरीकी समाज, संस्कृति और लोगों की गहरी समझ हासिल करने के साथ
ही एक-दूसरे देशों के मीडिया , समाज, संस्कृति को समझने का अवसर मिल सकेगा।

कार्यक्रम प्रबंधों का द्वारा जारी चयन पत्र में बताया गया की इस प्रोफेशनल फेलो प्रोग्राम के बाद प्रतिभागियों को स्वयं के देश में सुशासन बढ़ाने, सिविल सोसाइटी को मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थानों का संरक्षण करने का भी मौक़ा मिल सकेगा।  ये प्रतिभागी भारत और दूसरे देशों में वहां की सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में भी काम कर सकेंगे। आकांक्षा अमेरिका के लिए 8 मई को प्रस्थान करेंगी और वॉशिंगटन डीसी , ओहायो के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रतिस्थानो के संग अपने अनुभव बांटेंगी


Share This News