Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रेलवे क्रासिंग समस्या से निजात दिलवाने व यातयात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान जारे है। डीसी नीरज के पवन के निर्देशन में आज रविवार को बीकानेर में सुबह-सुबह तीन जगहों पर पीला पंजा चला है। जिसमें अतिक्रमण रोधी दल-बल ने खड़गावतों का मोहल्ला, जेल रोड़ व वल्लभ गार्डन में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया है।इन जगहों पर दुकानों के आगे टेन शिड़ व अवैध निर्माण को जेसीबी सें तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर लग गई। हालाँकि अतिक्रमण रोधी दल अपने साथ पुलिस जाब्ते के साथ था। गौरतलब है, शनिवार को इसी दल ने शहर के मुख्य बाजार कोटगेट थाने सें लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। डीसी डॉ. नीरज के. पवन ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि शटर से बाहर बिल्कुल भी अवैध अतिक्रमण ना करें।