ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 1 बीकानेर बाईपास पर हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर बाईपास पर हादसा। पुष्कर के गांव होकरा में बीकानेर बाईपास पर बीती रात ट्रेलर और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच दोनों घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सहायक पुलिस निरीक्षक गिरधारीलाल के अनुसार बीकानेर बाईपास पर होकरा गांव के निकट जयपुर जा रहा एक ट्रेलर पुष्कर की तरफ से आ रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पुष्कर देवनगर निवासी महेन्द्रनाथ (29) की मौके पर मौत हो गई। कार सवार उसके साथी देवनगर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा (36) व महेन्द्र मेघवंशी (27) गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ग्रामीणों ने जेएलएन अस्पताल भर्ती कराया गया। महेन्द्रनाथ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुष्कर थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया है।पुलिस के अनुसार महेन्द्रनाथ, प्रदीप कुमार और महेन्द्र मेघवंशी शनिवार शाम को पुष्कर आए थे। रात में लौटने के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। तवाली थाने की हेड कांस्टेबल अनिता राज भी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।


Share This News