ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 13 स्कूटी सवार दम्पती से बदमाशों ने छीना बैग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पब्लिक पार्क, रेलवे स्टेडियम, मॉडर्न मार्किट के आसपास के क्षेत्र में चोर, बदमाश व लुटेरे सक्रिय है। यहां अनेक वारदातें हुई है। एक बार फिर बदमाशों ने उसी स्थान पर स्कूटी पर जा रही बुजुर्ग दंपत्ती को गच्चा दिया। जहां पिछले दिनों जयपुर से शादी समारोह में बीकानेर आये पति-पत्नी के साथ वारदात हुई। इसकी रिपोर्ट करणी नगर पवनपुरी क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश व्यास ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह और उनकी पत्नी स्कूटी पर जा रहे थे। जब रेलवे स्टेडियम के आसपास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाश उसकी पत्नी के हाथ से बैग छीन फरार हो गये। बैग में दो हजार रुपये, मोबाइल, अंगूठी व कानों के झूमके बताये जा रहे है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News