Thar पोस्ट। बीकानेर के नगरासर ग्राम पंचायत के गांवों को शीघ्र ही होगी पेयजल आपूर्ति होगी।ऊर्जा मंत्री भाटी ने 634.34 लाख रुपये लागत की नगरासर संवर्धन जल जल योजना का किया भूमि पूजन। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के नगरासर में 634.74 लाख रूपये की लागत की जल योजना का भूमि पूजन किया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस प्रस्तावित जल योजना में नगरासर, देवड़ासर, कुम्हारों की ढाणी, बैरा देवतान, जैतूंगों की दाणी एवं सोफरा नगर गांव शामिल किया गया।
इस अवसर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आर.डी. 29 हैड वर्क्स पर 70 लाख लीटर की डिग्गी बनेगी। यहाँ फिल्टर प्लांट, 1.50 लाख लीटर का स्वच्छ जलाशय बनेगा। इसके अलावा 2.50 लाख लीटर का उच्च जलाशय (टंकी) का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि
7100 मीटर राइजिंग मैन पाइप डाली जायेगी। इसके अलावा नये मोटर पम्प लगाने का कार्य, पुरानी डिगियों की मरम्मत का कार्य भी होंगे और लगभग 47 किलोमीटर पेयजल वितरण की पाइप लाइन डाली जायेगी। इस योजना में आरडी 29 हैड वर्क्स से देवडासर, कुम्हारों की दाणी, जैतूगों की दाणी, बेरा देदावतान, नगरासर एवं सोफरा नगर को पेयजल स्कीम से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।उन्होंने अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना, कृषि विद्युत, घरेलू बिजली, गैस सिलेंडर योजना, कामधेनु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, शहरी रोजगार गारंटी योजना गारंटी की जानकारी दी और कहा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत कैम्प में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
वितरित किए गारंटी कार्ड
ऊर्जा मंत्री ने नगरासर में आयोजित स्थाई महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड प्रदान किए। नगरासर में कुल 905 परिवार हैं। इनमें 1331 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
सुने अभाव अभियोग
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, उपनिवेशन, राजस्व संबंधित समस्याएं मंत्री भाटी के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि नगरासर क्षेत्र की जितनी भी समस्याएं बताई गई है, उनका समाधान यथा समय पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगरासर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल इसी सत्र से शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वाधिक 25 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल कोलायत विधानसभा क्षेत्र में खोली गई है। ग्रामीण अपने बच्चों को इन स्कूलों में प्रवेश दिलाएं ताकि वे शिक्षित होकर उच्च पदों पर आसीन हो सके। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोलायत में शून्यता थी आज गत साढ़े 4 सालों में विधानसभा क्षेत्र में 8 राजकीय कॉलेज खोले गए हैं और कोलायत में तो महिला कॉलेज भी शुरू किया गया है। इससे हमारी बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेगी।
इस अवसर पर सगता राम, पूर्व सरपंच सेवड़ा रामचंद्र,पूर्व पंचायत समिति सदस्य भंवर सिंह भाटी, उमेद सिंह, पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल डारा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी राजेश राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग नफीस खान, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीना, बज्जू विकास अधिकारी अमर सिंह बीका, उपनिवेशन तहसीलदार बिहारी लाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने आरडी 29 हेड वर्क्स पर नगरासर जल योजना का भूमि पूजन किया।
Thar पोस्ट। आपदा प्रबंधन मंत्री ने 8 डीएल में किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन गांव-गांव में हो रहा आधारभूत सुविधाओं का विकास: मेघवाल। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को छत्तरगढ़ के 1 केएम के 8 डीएल में 4 लाख रुपए की लागत से बने अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है। यहां बना अंबेडकर भवन आमजन के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान में देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके आदर्श आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत देने के लिए लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इन शब्दों में पंजीकरण करवाते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 तथा कृषि उपभोक्ताओं को दो हजार यूनिट निशुल्क बिजली और 76 लाख परिवारों को राशन किट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह महंगाई के मार को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बताया और कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को खूब पढ़ाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में के शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा गांव-गांव में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट में खाजूवाला को अनेक सौगातें दी हैं। इनसे खाजूवाला में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।इस दौरान क्यामुद्दीन परिहार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंद राम जाखड़, इल्मउद्दीन, बरकत अली, मनसाराम सियाग, महावीर बेनीवाल, रामसिंह और हसन मौलवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Thar पोस्ट। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने किया योग गुरु का अभिनंदन।।जयनारायण व्यास कालोनी के सेक्टर दो में स्थित महाराणा प्रताप पार्क में योगसाधक विनोद जोशी के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क योग शिविर में आज के मुख्य अतिथि डॉ नीरज के पवन संभागीय आयुक्त, अध्यक्षता बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नरेश मित्तल, नगर विकास न्यास के तहसीलदार कालू राम एवं न्यास के अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता थे । नियमित योगाभ्यास योगसाधक श्रीमती कमला ने कराया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ नीरज के पवन ने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने , विश्व योग दिवस की तैयारी करने एवं स्वस्थ मस्त रह राष्ट्र सेवा का आव्हान किया साथ ही योग गुरु विनोद जोशी द्वारा जन जन में योग के प्रति जागरूकता फैलाने एवं निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु विनोद जोशी का सम्मान किया गया | कार्यक्रम अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने बताया कि हमारी ऋषि परम्परा योग को पूरे विश्व ने स्वीकार कर लिया यह हमारे लिए गौरव की बात है । साथ ही पचीसिया ने योग के लिए सदैव सहयोग करने की घोषणा की । शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्ति चौधरी ने सामान्य स्त्री रोगों पर व्याख्यान देते हुए कहा प्राणायाम करने स्त्री रोगों से बचाव होता है । योगाभ्यास के पश्चात सनशाइन हास्पीटल पवनपुरी के सहयोग से डॉ नवीन स्वामी फिजिशियन एवं डॉ कीर्ति चौधरी ने निःशुल्क व्यक्तिगत परामर्श दिया एवं योगसाधकों के रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की । मधुमेह व रक्तचाप की जांच में सहयोग टेक्नीशियन शरद ओझा एवं उनकी टीम ने किया । महाराणा प्रताप पार्क विकास समिति अध्यक्ष के के मेहता ने अतिथियों एवं ,ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं पार्क में अनवरत सेवा के लिए चिकित्सा दल का शाल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । योगाभ्यास के पश्चात डॉ नीरज के पवन डीपी पचीसिया एवं योगसाधकों ने वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर उर्मिला गोयल ,जगदीश सेठी, नीरज गोयल, दीपेश भटनागर, लवेश चारण अरविन्द प्रताप सिंह, नीलम मेहता, कैदार देवड़ा, एस के भल्ला , पुष्कर राज, मंजू जोशी , शीला डांग, रीटा तनेजा , सपना लेकर , प्रभा व्यास , नेहा ,निधि डांग आदि उपस्थित रहे ।
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” मिशन रोशनी ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 7 मई, 2023 को प्रातः 10:00 से 1:00 तक विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर के जिला संयोजक एवं मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि मिशन रोशनी अभियान के अंतर्गत कल सातवा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा उन सभी व्यक्तियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा जो किसी न किसी तरह के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और अपने जीवन में अंधकार ला चुके हैं।डॉ असवाल ने बताया कि निशुल्क नशा मुक्ति शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ नशा छोड़ने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु निशुल्क काउंसलिंग भी की जाएगी। तथा उन्हें नशे से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त ,अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चिट्ठा , फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी,सिगरेट, तंबाकू, शराब सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
Thar पोस्ट। महंगाई राहत कैंप**
शनिवार को 66 हजार 990 और अब तक 8 लाख 24 हजार 255 गारंटी कार्ड जारी
बीकानेर, 6 मई। जिले में शनिवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 8 लाख 24 हजार 255 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शनिवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 1 लाख 17 हजार 506, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 1 लाख 46 हजार 66, कृषि विद्युत के 8 हजार 329, घरेलू बिजली के 1 लाख 15 हजार 183, गैस सिलेंडर योजना के 65 हजार 307, कामधेनु बीमा योजना के 96 हजार 317 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 58 हजार 890, मनरेगा के 53 हजार 597 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 16 हजार 994 गारंटी कार्ड जारी हुए।
शनिवार को वितरित हुए हजार से अधिक गारंटी कार्ड जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शुक्रवार को 66 हजार 990 लाभार्थियों के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। इनमें अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 9 हजार 731, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 12 हजार 159, कृषि विद्युत 802, घरेलू बिजली के 7 हजार 917, गैस सिलेंडर योजना के 4 हजार 738, कामधेनु बीमा योजना के 9 हजार 582, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 4 हजार 394, मनरेगा के 4 हजार 761 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 747 गारंटी कार्ड जारी हुए।