Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के स्टेशन रोड, कोटगेट के अंदर दाऊजी रोड व जेलवेल रोड पर शनिवार को अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के निर्देशों पर हुई। इस दौरान संभागीय आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सख्ताई दिखाते हुए अतिक्रमण को हटवाया और हिदायत भी दी कि वे दुबारा अतिक्रमण नहीं करेंगे। दुकानों के अलावा सड़क किनारे लगने वाले ठेले-गाड़ों को भी हटाया गया और हिदायत दी गई कि वे दुबारा यहां ठेले-गाड़ों को नहीं लगाएंगे। इस दौरान दुकानदार काफी नाराज नजर आये। वहीं, आमजन का कहना है कि इस कार्यवाही से बार-बार लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।