ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
FB IMG 1683094663488 1 नहरबंदी को लेकर जवान तैनात, 6 मई से गहराएगा संकट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पानी की आपूर्ति नहर में बंद कर दी गई है। इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी पूर्ण नहरबंदी होने जा रही है। छह मई से पूर्ण नहरबंदी की जाएगी, जिससे अब नहरों में पेयजल नहीं आएगा। अब पेयजल आपूर्ति स्टोरेज पानी से होगी, जोकि लगभग आधी सप्लाई होगी। 25 दिन की इस पूर्ण नहरबंदी से अंतिम के दिनों में पेयजल संकट गहरा सकता है।पंजाब के साथ राजस्थान में भी पानी नहीं आ रहा। पहले से चल रहा पानी ही आगे पहुंच रहा है, जो धीरे-धीरे बंद हो जाएगा। अब 30 मई को हरिके बैराज से पानी छोड़ा जाएगा। जो पांच जून तक इंदिरा गांधी नहर के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर के हिस्से को मिल पाएगा।पानी का संकट इतना बड़ा है कि सरकार ने पुलिस के जवानों को इंदिरा गांधी नहर पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण अंचलों में आएगी। जो आगामी 30 मई तक बनी रहेगी। वर्तमान में आंशिक बंदी चल रही हैं।


Share This News