ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 16 अलर्ट जारी : 5 मई से पलटेगा फिर मौसम, तूफान का भी होगा असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार 5 मई से फिर मौसम पलटेगा। विभाग की माने तो 5 मई को उत्तर पश्चिमी इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने जा रहा है। तूफान का भी असर रहेगा। इस महीने में लगातार चार दिन तापमान देश भर में 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक इसे दुर्लभ घटना के रूप में दर्ज कर रहे हैं। मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर,अजमेर,बूंदी, कोटा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन होगा। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके साथ यहां आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है अजमेर, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरनार,ओलावृष्टि, तेज हवा की भी प्रबल संभावना है । मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 7 मई से कम दबाव का एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बन रहा है। यह 9 मई के आसपास चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। यह उत्तर की दिशा में गति कर रहा है। इसके साथ वायुमंडल की प्रक्रिया में परिवर्तन होने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम इलाके में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 5 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके कारण आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।


Share This News