ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 13 दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को पीटा, फेरों से पहले बोलेरो गाड़ी की मांग के बाद दूल्हे पर टूट पड़े लोग,कपड़े फाड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक दूल्हे की शादी होने व फेरे लेने से पहले ही उसकी धुनाई हो गई। दौसा के मंडावर में मंडप में पहुंचे दूल्हे को दहेज में बोलेरो मांगना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष ने उसकी जमकर धुनाई कर दी, कपड़े तक फाड़ दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। दूल्हे के चाचा को भी पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर डाली। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। बाराती भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।मंडावर थाने के कैलाश चंद ने बताया कि एक मई को नांगल गांव के लखन मीणा की बेटी निशा (24) की शादी दौसा के ही बेजुपाड़ा थाना क्षेत्र के झूताहेड़ा निवासी विजेंद्र (28) पुत्र कैलाश मीणा से होनी थी। दोनों गांव में दूरी करीब 11 किलोमीटर है। सोमवार शाम सात बजे विजेंद्र के परिवार के लोग बारात लेकर नांगल गांव पहुंचे। यहां गांव में पहले बारात निकाली गई। रात नौ बजे फेरे होने थे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी।लड़की के पिता लखन मीणा ने बताया कि रात नौ बजे फेरे से पहले दूल्हे ने मंडप में रुपये के साथ बोलेरो की डिमांड कर दी और कहने लगा कि ये दोनों मिलने पर ही वह फेरे लेगा। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने दूल्हे विजेंद्र और उसके चाचा पप्पूलाल मीणा की पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से फरार हो गए।दुल्हन पक्ष के लोगों ने चाचा और भतीजा दोनों को बंधक बनाकर अपने पास ही रख लिया है। इस पर पुलिस ने दोनों को छुड़वााया।मामला समाज के पंचों तक पहुंचा। इस दौरान नांगल गांव के मीणा समाज के पंचों ने निशा की शादी का जिम्मा लिया है। समाज के पंच पटेलों का कहना है कि दूसरा दूल्हा देखकर पांच मई को दुल्हन के हाथ पीले करेंगे। दूल्हे के पिता कैलाश दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं। बेटा विजेंद्र अपने पिता के साथ ही रहता है। बेटे की शादी के लिए ही परिवार अपने गांव आया था।


Share This News