ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230429 WA0105 अपनाघर आश्रम में आयोजित हुआ दंत चिकित्सा शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अपनाघर आश्रम दीनहीन, लावारिस, असहाय, बीमार प्रभुजी का आवास है और हर व्यक्ति अपनाघर आश्रम में तन मन धन से जुड़कर यहाँ आवासित प्रभुजनों की सेवा के अवसर प्राप्त करना चाहता है। इसी क्रम में अपनाघर आश्रम में बीआरओ चेतक प्रोजेक्ट के मेजर नितिन पांडे एवं उनके सहयोगियों ने प्रभुजी हेतु दन्त एवं ओरल चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान आश्रम में दांतों एवं मुंह से संबंधी रोग से पीड़ित प्रभुजनों को इसका लाभ मिला और प्रभुजी के खराब दांतों को निकाल कर उपचार किया गया और जरूरतमंदों को दांत दर्द एवं मुंह से संबंधित रोग से राहत दिलवाने हेतु दवाइयां भी वितरित की गई। बीआरओ चेतक प्रोजेक्ट के मेजर नितिन पांडे ने बताया कि अपनाघर में आव्सित प्रभुजनों की सेवा का अवसर पाकर आत्मशांति मिली है और यह मेरे और मेरी टीम के लिए सौभाग्य का क्षण है। अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बीआरओ चेतक प्रोजेक्ट के मेजर नितिन पांडे एवं उनकी टीम द्वारा किये गये सेवा कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News