ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230426 WA0194 नगर निगम भंडार के सामने इसलिए है गंदे पानी की समस्या, राहगीर परेशान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। वार्ड 77 में नाले की समस्या के चलते वहां पानी फैला रहता है। उस समस्या को लेकर वार्ड के लोगों व व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया है कि कमला कॉलोनी, नगर निगम भंडार के सामने खेजड़ी वाली गली के पास कचरे से भरी नालियों से गन्दा पानी बाहर आकर सड़कों पर फैल जाता है। बारिश के दिनों में पानी के बहाव में अवरोध होने के कारण कई घरों के अन्दर तक पानी चला जाता है एवं मुख्य नाला गन्दगी से अटा पड़ा है। चौखूंटी ओवर ब्रिज के नीचे मुख्य नाले की सफाई भली भांति नहीं हो रही है जिसके कारण गलियों से सड़क पर निरन्तर गन्दा पानी काफी लम्बे समय से फैल रहा है जिससे राहगीरों का और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों का पैदल चलना मुश्किल तथा कई-कई घर वालों को तो अपने मकान से बाहर निकलने की भी भारी समस्या होती है। इस गन्दे पानी के कारण मुख्य सड़क व गलियों की सड़क व नालियां भी पूरी तरह से टूट चुकी है। जिससे किसी भी वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा इस समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझ कर निराकरण नही किया जा रहा है।


Share This News