ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230212 103632 15 1 40 महिलाओं का एक पति- रूपचंद Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। भारत देश विचित्रताओं से भरा है। एक पत्नी व दो पति अथवा एक पति व दो पत्नियों के मामले कई बार सुने जाते है। लेकिन एक पति और 40 पत्नियां ? सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान ही नहीं होंगे, परेशान भी हो जाएंगे। बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है।इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है। इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आयाजातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की। उनका रिकॉर्ड जाना। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। महिलाओं के आधार कार्ड पर भी पति का नाम रूपचंद लिखा हुआ पाया गया। यहां के 40 महिलाओं का सर्वेसर्वा रूपचंद है। लोग हैरान हैं कि आखिर यह रूपचंद कौन है। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सबकुछ बताया है।


Share This News