ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 5 1 पुलिस का भय दिखाकर 20 लाख का चूना लगाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में अपराध के नए रंग रूप सामने आ रहे है। कहीं महिला अपराध में आगे है तो कहीं कानून का हवाला देकर चीटिंग की जा रही है। बीकानेर के एक सुनार को दो सुनारों ने मिलकर 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह आरोप है कि आरोपियों ने उसको पुलिस का भय दिखाया। हालांकि पुलिस का भय परिवादी को किस प्रकार का है अभी तक पता नहीं चल पाया है। डरा-धमकाकर षड़यंत्र पूर्वक 20 लाख रुपये उससे आरोपियों ने ऐंठ लिये।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस आशय की रिपोर्ट पूगल रोड विश्वकर्मा मंदिर बंगलानगर क्षेत्र निवासी विजय कुमार सोनी पुत्र शिवनारायण सोनी ने जोधपुर निवासी गोपाल सोनी पुत्र लालचन्द सोनी व देशनोक निवासी जुगल किशोर सोनी पुत्र नन्दू सोनी के खिलाफ थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वाक्या 13 अप्रैल सुनारों की बड़ी गुवाड़ क्षेत्र का है। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने परिवादी को डराया-धमकाया तथा पुलिस का भय दिखाया और षड़यंत्रपूर्वक नाजायज तरीके से उससे 20 लाख रुपये ऐंठ लिये। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News