ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 11 1 चोरी करते बिजली विभाग के कर्मचारी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सरकार द्वारा तमाम सुविधाएं व वेतन देने के बाद भी रिश्वत व चोरी के मामलों में कमी नहीं आई है। सवाईमाधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुमांशु शर्मा के अनुसार मानटाउन थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान विद्युत चोरी का सामान खरीदने वाले रामकेश नाथ निवासी कुमार पाड़ा लालसोट, राजेश माली निवासी राजोली थाना लालसोट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिजली के पांच ट्रांसफार्मर की टंकियां-खोल, तांबा, विद्युत का अन्य सामान सहित एक पिकअप को जब्त किया है स्टोरकीपर, लाइनमैन, ठेकेदार भी गिरफ्तार:
सामान बेचने वाले विद्युत विभाग के बाबू दिलकेश मीना निवासी खिलचीपुर हाल स्टोर कीपर पावर हाउस खैरदा और लाइनमैन लखपत मीना निवासी मुई का टापरा हाल लाइनमेन पावर हाउस खैरदा, रामचरण गुर्जर निवासी पचीपल्या ठेकेदार बिजली विभाग को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के खोल, तांबा और अन्य सामान रखा था। इन्हें रामकेश नाथ, राजेश माली लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर दोनों से बिजली के सामान के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने विद्युत विभाग के दिलकेश मीना और लाइनमेन लखपत मीना से समान खरीदना बताया। इस पर पुलिस ने विद्युत विभाग के स्टोर कीपर और लाइनमैन सहित ठेकेदार को भी गिरफ़्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक बिजली विभाग के दोनों कर्मचारी ही विभाग का सामान और ट्रांफार्मर चोरी कर लालसोट निवासी रामकेश और राजेश को बेच दिया करते थे। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण मीना को मामले से अवगत कराया। जिस पर सहायक अभियंता ने मानटाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Share This News