ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 10 1 बीकानेर : मोटर साइकिल में पेट्रोल से आग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक परेशान युवक ने अपनी बाइक में आग लगा दी। बीकानेर के खाजूवाला में एक युवक ने हीरो कंपनी के शोरूम के आगे अपनी बाइक को आग लगा दी। पिछले दिनों खरीदी इस बाइक में बार-बार खराबी आ रही थी, इसी से नाराज होकर उसने बाइक पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी । खाजूवाला के सरकारी अस्पताल के ठीक पास हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। अस्पताल से भी लोग घबराकर बाहर आ गए।कंपनी के खाजूवाला शोरूम कृष्णा हीरोज के संचालक शुभकरण गहलोत ने ने बताया कि महावीर पुत्र शिवशंकर ने पिछले दिनों उनसे बाइक खरीदी थी। एक दिन पहले ही उसने बाइक में खराबी आने की शिकायत की। उसे सोमवार को बाइक लाने के लिए कहा गया। वो बाइक लाया तो उसके साथ तीन-चार अन्य लडक़े भी थे। दो जने शोरूम के अंदर थे और दो बाहर थे। इसी दौरान एक ने बाइक पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। इससे आसपास की बाइक भी जल सकती थी लेकिन जैसे-तैसे उन्हें दूर किया गया। बाइक में पेट्रोल भरा हुआ था, जिससे उसने तुरंत आग पकड़ ली। थोड़ी देर में ही बाइक धूंधूं कर जल उठी।


Share This News