ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230424 WA0192 नोखा के ललित झँवर बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ रानी बाजार में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न की गई जिसमें ललित झँवर को निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया।चुनाव अधिकारी एडवोकेट आनन्द बजाज के अनुसार दोपहर 12ःः30 बजे शुरू हुई कार्यवाही में जिला कार्यकारी मण्डल सदस्यों व पदेन सदस्यों की उपस्थिति में ललित झँवर द्वारा अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जांच में उनका फार्म सही पाया गया। तत्पष्चात चली कार्यवाही में समय सीमा में किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया इसलिये एक ही उम्मीदवार रहने से झंवर को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया।
घड़साना से पधारे चुनाव पर्यवेक्षक बाबुलाल लखोटिया़ ने बताया कि निर्वाचन का पत्र श्री झँवर को सौपने के पष्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जिम्मेदारी देने व भरोसा जताने के लिये उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया व ओमप्रकाष जी करनाणी के कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी अधिकाधिक समाजोपयोगी कार्य करने का संकल्प लिया। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश करनाणी व सुरेष पेड़ीवाल ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा दिया। प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मोहता, शषिमोहन मूंधड़ा, गोपीकिशन पेड़ीवाल आदि ने संबोधन दिया। कार्यक्रम में मंच संचलन रघुवीर झंवर ने किया। अंत में उपस्थित बंधुओं का सुरेष पेड़ीवाल ने आभार व्यक्त किया।


Share This News