ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230412 140313 1 1 बीकानेर में मुख्यमंत्री के दो बड़े कार्यक्रम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर में चार दिन में ही दो बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इस दौरान गहलोत चार गांवों के ग्रामीणों के बीच रहेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले जिला प्रशासन इन कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा ले रहा है। मुख्यमंत्री नोखा के जसरासर में 26 अप्रैल को पहुंच रहे हैं, जबकि 29 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ के सोनियासर, धीरदेसर चोटियान और गुंसाईसर बड़ा के कार्यक्रमों में शरीक होंगे। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।जसरासर में होने वाला कार्यक्रम पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। न सिर्फ बीकानेर से बल्कि प्रदेशभर से डूडी समर्थक इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री भी जसरासर पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि बीकानेर संभाग के अधिकांश विधायक बुधवार को बीकानेर में होंगे। इसके लिए जसरासर में बड़ा टेंट लगाया गया है। समर्थकों को सभा स्थल पहुंचाने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही है। डूडी समर्थक अपने स्तर पर भी नोखा विधानसभा के गांवों के साथ ही जिले की अन्य तहसीलों व गांवों से जसरासर पहुंचेंगे।राजस्थान एग्रो बोर्ड के चैयरमेन रामेश्वर डूडी कुछ दिन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके लूणकरनसर या फिर श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। अब डूडी ने साफ कर दिया कि वो नोखा से चुनाव लड़ेंगे और जसरासर के कार्यक्रम को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। पूर्व में डूडी यहीं से विधायक रह चुके हैं। उनका सर्वाधिक प्रभाव भी नोखा क्षेत्र में ही है। उनके पिता जेठाराम डूडी भी नोखा से ही प्रधान रहे थे।


Share This News