ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230425 183214 रामदेवरा को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर के सबसे बड़े तीर्थ स्थल रामदेवरा को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। आपको यह बता दें, इसी साल विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा को ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी।सरपंच होंगे अध्यक्ष, वार्ड पंच सदस्य :बुधवार को अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच जैसे पद खत्म हो जाएंगे। इनके जगह नए पद अस्तित्व में आ जाएंगे। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद शामिल हैं। रामदेवरा ग्राम पंचायत की राजस्व सीमा को अब रामदेवरा नगरपालिका की स्थाई सीमा माना जाएगा।रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की आस्था में प्रतिवर्ष भादवा मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हर साल करीब 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होते हैं। मेले के आयोजन का पूरा खर्च ग्राम पंचायत ही वहन करती है। इस वजह से रामदेवरा को नगरपालिका बनाने के बाद राज्य सरकार द्वारा रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाने की संभावना है।


Share This News