ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230424 135336 घरों में पानी अब एक दिन छोड़कर आएगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में इन दिनों इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आंशिक नहरबंदी चल रही है। नहर में केवल पेयजल उपयोग के लिए पानी चलाया जा रहा है। यह 25 अप्रेल तक चलाने के बाद पूर्ण नहरबंदी शुरू करना प्रस्तावित था। अब सिंचाई विभाग ने पंजाब से सम्पर्क साधकर तीन दिन पेयजल उपयोग के लिए पानी और चलाने पर सहमति ले ली है। ऐसे में 28 अप्रेल तक नहर में पानी चलने की उम्मीद है। इसी के अनुरूप जलदाय विभाग ने जलाशय में पानी भंडारण की व्यवस्था की है। साथ पूर्ण बंदी लागू होने के साथ पानी आपूर्ति में कटौती कर एक दिन के अंतराल से पानी आपूर्ति की व्यवस्था अब 26 अप्रेल की जगह 29 अप्रेल से प्रभावी करने की उम्मीद है। जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शोभासर और बीछवाल जलाशय करीब 80-90 सेंटीमीटर खाली है। रोजाना नहर से पानी वहां आ रहा है, साथ ही शहरवासियों को इसमें से पानी की आपूर्ति भी रोजाना की जा रही है। अगले पांच दिन में दोनों जलाशय शत प्रतिशत भर जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण नहरबंदी प्रभावी होने से नहर में जलप्रवाह शून्य हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को दोनों जलाशयों में संग्रहित किया पानी ही आगे एक महीने आपूर्ति की जानी है। जलाशयों का पानी दैनिक आवश्यकता के हिसाब से 15 दिन आपूर्ति कर सकते हैं। जिसे एक महीने चलाने के लिए एक दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था लागू की जाएगी।


Share This News