ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230212 103632 9 1 ट्रेलरों में भीषण भिड़ंत, 3 जिंदा जले, बीकानेर के थे मृतक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के बालोतरा में मेगा हाईवे पर आलपुरा गांव सरहद के पास दो ट्रेलरों की बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।दोनों ट्रेलरों में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। जिसमे 3 जिंदा जल गए। मृतक बीकानेर से थे। हादसे में ऑयल टैंक भभक गए। कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मेगा हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रेलर्स में भिड़ंत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत चार लोग थे। इसमें से तीन के जिंदा जलने की सूचना मिली है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।ट्रेलर जलने के काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने ट्रेलरों को अलग कर जिंदा जले ड्राइवर और खल्लासियों की बॉडी को बाहर निकलवाया है। वहीं, एक घायल को सांचोर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थीं। मेगा हाईवे गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा सरहद के पास सुबह करीब चार बजे दोनों ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कुछ ही मिनट में दोनों ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत 4 लोग थे। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, आरजीटी से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब दोनों ट्रेलर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे।बीकानेर के प्रदीप और मोहम्मद हासफ शरीफ जिंदा जले, लक्ष्मणराम गंभीर घायल :
टाइल्स भरे ट्रेलर में प्रदीप (23 साल) पुत्र रामचंद्र निवासी धरनोक नोखा बीकानेर और लक्ष्मणराम पुत्र भारमल निवासी धरनोक नोखा बीकानेर थे। इसमें प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर कर दिया गया। वहीं, मिट्टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ पुत्र समू खान निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गए। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।डीएसपी शुभकरण खीचीं के मुताबिक आलपुरा गांव में दोनों ट्रेलरों की भिड़ंत हुई है। एक ट्रेलर में बीकानेर से मिट्टी और दूसरे में टाइल्स भरी हुई थी। दो ट्रेलरों में कुछ लोग अंदर फंस गए, कुल कितने थे यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों ट्रेलरों को अलग कर पता लगा रहे हैं, कितने लोग अंदर जले हैं।


Share This News