ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 8 1 राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में बदलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने पलटी खा ली है। 26 से 28 अप्रैल तक आंधी और बारिश की सम्भावना है। 26 अप्रैल को दक्षिणी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। 27 और 28 अप्रैल से राजस्थान में एक नया विक्षोभ तंत्र बनेगा। जिससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। नए सिस्टम का असर मई के शुरुआती दिनों में भी देखने को मिलेगा। रविवार को पूर्वी राजस्थान में हवा में अचानक ठंडक आ गई है। सीकर, जयपुर, दौसा समेत कई शहरों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिली। रविवार दोपहर बाद से तेज हवाएं और आंधी का दौर शुरू हुआ, जो रात तक जारी रहा। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों मे जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, दौसा और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 


Share This News