ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230422 130359 चाइनीज मांझा बेचने वाला गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वाले एक शख्स पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार मीटर चाइनीज मांझा बरामद किया है और दुकानदार पर कार्रवाई की है। बीकानेर में व्यापक स्तर पर पतंगबाजी को देखते हुए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि नोखा में धातु निर्मित अवैध चाईनीज मांझा का बेचा जा रहा था। इस मामले में गोपाल भार्गव उम्र 30 साल निवासी हरीराम जी मंदिर के पीछे सलूण्डिया रोड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पांच हजार मीटर चाईनीज मांझा जब्त किया गया। आरोपी की ओर से अवैध चाईनीज मांझा की बिक्री से अर्जित 1,850 रुपए नगद राशि जब्त की गई। आरोपी गोपाल भार्गव के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।चाईनीज मांझा कैमिकल व धातुओं के मिश्रण से निर्मित हैं जो आसानी से टूटता नहीं हैं। ये बेहद खतरनाक हैं। जिसके उपयोग से मानव व पशु पक्षियों के कटने की संभावना व जानमाल का खतरा रहता हैं। बाइक व साइकिल सवार भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। पिछले दिनों जस्सूसर गेट निवासी रमाकांत व्यास इसी मांझे की चपेट में आए, जिससे चेहरे पर गंभीर कट लग गए। इस मांझे से करंट लगने की भी आशंका रहती है। जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर द्वारा धारा 144 सीआरपीसी की निशेधाज्ञा जारी कर लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पशु पक्षियों की जान के खतरे तथा विधुत प्रसारण को बाधा रहित बनाये रखने एवं मानव तथा पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके धातु निर्मित चाईनीज मांझा की थोक व खुदरा बिक्री, भण्डारण, परिवहन तथा उपयोग प्रतिबंधित हैं ।


Share This News