ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 3 1 बेइज़्ज़ती के डर से पुत्री की हत्या, मां बाप गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। पिछले दिनों 13 अप्रेल की रात को प्रभुराम मजदूरी करके ढाणी पहुंचा तब पत्नी जाना देवी ने बताया कि पूजा किसी के साथ भागेगी। इससे समाज में बेइज्जती हो जाएगी। इस पर प्रभुराम ने पूजा को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। तब तैश में आकर उसने मारपीट की। प्रभुराम ने पूजा को पानी के कुंड में धक्का दे दिया। आरोपी ने कुंड में गिरने के बाद पूजा के सिर पर लाठी से वार किया। उसे पानी में तब तक डुबोए रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। बीकानेर का यह मामला जामसर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां जगदेववाला गांव में एक सप्ताह पहले पानी के कुंड में युवती मृत अवस्था में मिली थी। उस वक्त माता-पिता ने आत्महत्या का मामला बताया था। ऐसे में पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किंतु पानी के कुंड से पूजा के मिले शव पर चोटों के निशान थे। जो नीले पड़ गये थे। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला। ऐसे में पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।


Share This News