ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 बीकानेर : आईपीएल क्रिकेट मैच कर सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार, 20 मोबाइल जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात आईपीएल में क्रिकेट मैच कर सट्टा लगाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए के हिसाब किताब के रजिस्टर, 20 मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है।कोतवाली सीआई मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली का मैच था। शाम को सूचना मिली कि आलोक सिनेमा के पास एक घर में क्रिकेट सट्टे चल रहा है, जिस पर तुरन्त टीम का गठन किया गया। शहर के वार्ड 39 में स्थित घर में कार्रवाई की गई, जहां पुलिस ने चूरू निवासी प्रधुमन, जयपुर निवासी चंद्रकांत और कुंतेश उर्फ मोनू को क्रिकेट मैच पर सट्टा करते हुए पाया। पुलिस ने तीनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से 20-25 लाख रुपए के हिसाब के रजिस्टर, 20 मोबाइल, दो लैपटॉप, वाईफाई डोंगल्स, पावर बोर्ड, चार्जर सहित अन्य सामान जप्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अन्य सामान जब्त करने की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच में सटोरियों पर यह दूसरी कार्रवाई है। कोतवाली सीआई मदनलाल बिश्नोई के अनुसार पुलिस इस तरह कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।


Share This News