ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230408 WA0104 धींगा गवर के गीतों की प्रस्तुति व अनुष्ठान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की बीकानेर जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुषमा बिस्सा के जवाहर नगर स्थित घर पर धींगा गवर की विदाई से पूर्व बासा का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने धींगा गवर के सुरीले गीत ढोलक के साथ गाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पुष्पा देवी, सरोज, रेणु किराडू, मंजू देवी, विमला व्यास, सुधा आचार्य, जय श्री आचार्य, मधु रंगा, मीना किराडू, शारदा बिस्सा व श्रद्धा बिस्सा आदि महिलाओं ने सुरीले गीतों की धुन बिखेरी, इस अवसर पर सभी ने धींगा गवर की पूजा करते हुए प्रसाद का भोग लगाया ।

बाली गणगौर का पूजन कुंवारी कन्या एवं धींगा गवर विवाहित महिलाएं पूजती हैं रविवार को धींगा गवर की विदाई होगी इस अवसर पर महिलाएं गेहूं के रोटे का चूरमा व मोटे चने के मखाने मोटे भुजिया का भोग लगाकर रायते के साथ व्रत खोलेंगी।

सूरसागर तालाब के पास धोबीधोरा में महिलाओं ने धींगा गवर की पूजा कर गीतों की प्रस्तुति दी। अर्चना पुरोहित, तारा आचार्य, बिजयलक्ष्मी आचार्य, मुनमुन व्यास, दृष्टि पुरोहित कृष्णा व्यास आदि महिलाओं ने गीत गाए।

IMG 20230408 203143 धींगा गवर के गीतों की प्रस्तुति व अनुष्ठान Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20230408 154440 धींगा गवर के गीतों की प्रस्तुति व अनुष्ठान Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News