ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 29 खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ प्रांगण में होली स्नेह मिलन एंव नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शनिवार को खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ प्रांगण में होली स्नेह मिलन एंव नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परविंदर सिंह राठौड़, सचिव प्रकाश सोनावत व कोषाध्यक्ष गौरव खत्री ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्नू बाबू बांठिया, रामनारायण चौधरी, शिवनारायण दिलोईया, राजेश गोयल पूर्व अध्यक्ष व ईश्वर चंद बोथरा थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के तेलचित्र को माल्यार्पण कर उनके आगे दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद मंच पर आसीन अतिथियों ने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परविंदर सिंह, सचिव प्रकाश सोनावत व कोषाध्यक्ष गौरव खत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस मौक़े पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने उधद्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर खारा उद्योग संघ के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। कार्यक्रम में संघ के सचिव प्रकाश सोनावत ने जानकारी देते हुए कहा कि संघ की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमे जिसमे संरक्षक अशोक गुप्ता,रामनारायण चौधरी, ईश्वर चन्द बोथरा,अरुण कुमार बांठिया, उपाध्यक्ष शिव नारायण दिलोईया, सहसचिव मनीष बंसल, संघठन मंत्री अमित गर्ग,बजरंग सियाग, महेंद्र गुर्जर, सलाहकार के पद पर विनोद सेठिया,सहीराम आर्य,कन्हैयालाल पारीक, राजेश पूनिया,गोविन्द ग्रोवर, विनोद कोठारी और कार्यकारणी सदस्य के पद पर विनय बांठिया, महावीर थालोड, सुनील थिरानी, अकबर,सीताराम गोदारा,शंकर लाल जांगिड, रोहित कुमार बांठिया, महेंद्र नाथ,विनोद अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।सचिव प्रकाश सोनावत ने अपने उधद्बोधन में कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता खारा उद्योग क्षेत्र में सड़क,पानी और बिजली को लेकर है। जिसको लेकर हम संबंधित विभागों के लगातार संपर्क में है, और कुछ कार्य शुरू भी हो गए है। संघ के कोषाध्यक्ष गौरव खत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित संघ के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी सोंपी गई है उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा। खत्री ने संघ के कोष के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि संघ के बैंक खाते में जो रकम जमा है जिसमे से एक निश्चित राशि की एफडीआर बनाई गई है जिसका लाभ भी संघ को अलग से मिलेगा।कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को लेकर संघ के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया, जंहा संघ के भवन के बाहर गाड़ियों का भारी लवाजमा लगा रहा। संघ का मुख्य प्रांगण हॉल व्यापारियों से खचा-खच भरा हुआ नजर आया। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशाशन के अधिकारी भी शरीक हुए। कार्यक्रम में स्वरूचि लजीज भोज भी रखा गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन शहर के मशहूर एंकर राजा साँखी ने किया। अंत में अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि मनोनीत सदस्यों को पद की गरिमा को बनाए रखते हुए सदैव खारा के औद्योगिक विकास के लिए तत्पर रहना होगा एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को टीम भावना से कार्य करते हुए खारा औद्योगिक हित के लिए प्रयास जारी रखने होंगे।


Share This News