ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 30 व्यापारी का शव ट्रेन की पटरियों के पास मिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरनसर में शनिवार शाम से लापता युवक का शव आज रविवार सुबह ट्रेन की पटरियों पर कटा हुआ मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव स्थानीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक ने सुसाइड किया है या फिर कोई और घटनाक्रम है इसकी जांच की जा रही है।टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ के अनुसार उन्हें रविवार को सुबह सूचना मिली थी कि बिजली बोर्ड के सामने रेल पटरियों पर युवक का शव बिखरा पड़ा है। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे और शव को एकत्रित कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पटरियों पर मिले मोबाइल से मृतक की पहचान बनवारी कुकणा उम्र 26 वर्ष निवासी धीरेरा के रूप में हुई है।

आढ़त की दुकान करता था : युवक वर्षों से अनाज मंडी में मुनीम का काम करता था और उन्होंने 15-20 दिन पहले ही अनाज मंडी में आढ़त की दुकान की थी। दुकान अभी काम की गति पकड़ ही रही थी कि उसने ये कदम उठा लिया।शनिवार शाम को दोस्त के कमरे पर गया था। वहां से अचानक बिना बताए बाहर चला गया तो उन्होंने इधर उधर तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चला। रात एक बजे तक मोबाइल चालू था। उसके बाद मोबाइल बंद आने लगा।


Share This News