Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कोरोना एक बार फिर उछाल पर है। CMHO डॉ एम अबरार के अनुसार आज 12 पॉजिटिव है। इनमें एक चूरु,एक सियासर चौगान,एक दुलचसार,एक नोखा & बाक़ी बीकानेर के है। एक रोगी की उड़ीसा व एक कोविड पॉजिटिव की जयपुर की ट्रैवल हिस्ट्री है। सभी के कोविड वैक्सीन लगी हुई है। Cmho ने बताया इनमे से 4 मरीज पीबीएम में भर्ती है और 8 घर पर ही आइसोलेटेड है। सिर्फ़ चार के हल्के लक्षण है व आठ के कोई लक्षण नहीं है। इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिव मामलों की संख्या अब 32 हो गई है।