ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230407 174940 बीकानेर आएंगे प्रधान मन्त्री पीएम नरेंद्र मोदी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल अंत या मई माह में बीकानेर आ सकते हैं। इसके लिए अंदरखाने में तैयारियां चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री यहां भारत माला प्रोजेक्ट के जामनगर-लुधियाना ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और केंद्र सरकार से जुड़े अधिकारियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। बीकानेर जिले में छत्तरगढ़, जयपुर रोड और जोधपुर रोड से इस मार्ग पर चढ़ने का विकल्प दिया गया है। इसके बाद सड़क सीधे जोधपुर व सांचौर ही उतरेगी। इसके आगे ये सड़क एक तरफ जामनगर और दूसरी तरफ लुधियाना उतरेगी। इस कॉरिडोर में एक तरफा सड़क पर चढ़ने के बाद सामने से कोई वाहन नहीं आएगा। ऐसे में सड़क पर हादसों की संभावना बहुत कम रह गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए फिलहाल छत्तरगढ़ के आसपास सभा स्थल देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देशन में ही सभा का स्थल तय किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल स्वयं सभा स्थल के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।


Share This News