ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230404 WA0080 आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केन्द्र का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को पारवा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।जिला कलक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने बरसात और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और मुआवजा दिलवाने, बरसात के कारण गांव के मुख्य मार्गों पर गंदगी होने, स्कूलों में नॉर्म्स के अनुसार अध्यापक नियुक्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलवाने, रास्ता खुलवाने, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के मद्देनजर नहरी जल पर निर्भर रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लें और इनका निराकरण करवाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार सहित किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली निःशुल्क विद्युत सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ मिले, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।
जल जीवन मिशन के देखे कार्य
जिला कलक्टर ने पारवा में जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत कार्य का अवलोकन किया। स्कीम के तहत गांव के 344 घरों में पेयजल कनेक्शन, पाइपलाइन डालने, पम्पहाउस बनाने सहित विभिन्न कार्य किए जाने हैं। उन्होंने कार्य के दौरान गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन नॉर्म्स के अनुसार गहरी डाली जाए। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन की गहराई नापकर देखी और पाइपलाइन का नमूना जांच के लिए भिजवाया।
आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
इस दौरान जिला कलक्टर ने पारवा के उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, खिलौना बैंक, पोषाहार सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों की उपलब्धता, जांचों की स्थिति, चिरंजीवी योजना के प्रचार-प्रसार आदि के बारे में जाना।
इस दौरान नोखा के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News