ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230403 WA0124 सिलाई कला बोर्ड का गठन हो, मुख्यमंत्री से मिला श्री पीपा क्षत्रिय समाज का शिष्टमंडल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री पीपा क्षत्रिय समाज का 17 सदस्यीय शिष्टमंडल आज श्री पीपा क्षत्रिय समाज बीकानेर के अध्यक्ष श्री सीताराम कच्छावा तथा जयपुर के अध्यक्ष श्री दीपक टाक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री आवास पर मिला तथा उनसे राजस्थान में श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के लिए “सिलाई कला बोर्ड” के गठन की मांग की ।समाज के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को केश कला बोर्ड, माटी कला बोर्ड, रजक (धोबी) कल्याण बोर्ड, चर्म शिल्प कला बोर्ड, गाड़िया लोहार बोर्ड,देवनारायण बोर्ड तथा वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर श्री पीपा क्षत्रिय समाज के उत्थान करने,पिछड़ापन दूर करने तथा सिलाई कला एवं कारीगरों का संरक्षण करने के लिए “सिलाई कला बोर्ड”के गठन की मांग की।श्री पीपा क्षत्रिय समाज जयपुर के अध्यक्ष श्री दिलीप टॉक ने मुख्यमंत्री जी को इस वर्ष श्री पीपा जी महाराज की 700 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सिलाई कला बोर्ड के गठन का निवेदन किया।शिष्टमंडल में सीताराम कच्छावा,दीपक टाक,श्याम लाल चौहान,गुलाबचंद कच्छावा,अशोक सोलंकी, रामगोपाल कच्छावा,चंद्र मोहन गहलोत, विशाल टाक,मुकुट बिहारी चौहान,पदम सिंह कच्छावा, बसंत टाक,दुर्गाशंकर तंवर, घनश्याम, ओमप्रकाश टाक, शंकर लाल तंवर, राधेश्याम चौहान तथा अशोक बडगूजर शामिल थे।


Share This News