ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230403 142621 scaled बीकानेर में मनाया जाए खादी डे ! -संभागीय आयुक्त ** 5 अप्रेल की शाम बीकानेर देखेगा खादी की खूबसूरती, रविन्द्र रंगमंच में होगा खादी ग्लैमर शो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कहा है कि बीकानेर में भी खादी डे मनाया जाए। सोमवार को यहां पत्रकारों के संग बातचीत में उन्होंने यह बात कही। बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच में 5 अप्रेल की शाम खादी ग्लैमर शो होने जा रहा है। इसमें बीकानेर के बेटे बेटियां खादी के परिधान पहनकर कैटवॉक करेंगे। इससे आमजन में खादी के प्रति क्रेज आने वाला है। शांति अहिंसा प्रकोष्ठ, जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम व ग्रामोदय विकास संस्थान भीनासर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शो के ब्रांड एंबेसडर संभागीय आयुक्त आईएएस नीरज के पवन हैं। वहीं मिसेज राजस्थान पूनम गिडवानी, मिस मूमल 2023 गरिमा विजय व मॉडल अनु शुक्ला जैसे राजस्थान के नामचीन चेहरे इस शो के स्टार प्रमोटर हैं। शो के समन्वयक व उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि यह शो खादी को ऊंचाईयां देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज एक प्रेस वार्ता भी बीकानेर के होटल राजमहल में आयोजित की गई।‌ इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने प्रेस को संबोधित कर शो को हिट बनाने की अपील की। वहीं खादी संस्थान के संजय आचार्य ने खादी का महत्व बताया। रंगा ने बताया कि खादी फैशन शो सभ्य फैशन शो है, जिसमें कहीं फूहड़ता नहीं है। इस शो का उद्देश्य खादी का प्रचार प्रसार करना है। रंगा ने कहा कि बड़ी संख्या में लड़के लड़कियों को दो दिनों से अभ्यास करवाया जा रहा। ये सभी खादी के परिधान पहनकर कैटवॉक करेंगे। वहीं पूजा गिडवानी, गरिमा विजय व अनु शुक्ला शो का विशेष आकर्षण हैं। तीनों स्टार प्रमोटर भी खादी के परिधान धारण कर कैटवॉक करेंगी। शो के दौरान बुनकर सम्मान भी किया जाएगा। उन्हें सहायता राशि भी प्रदान की जा सकती है। प्रेस वार्ता में आईपीएस देवेंद्र विश्नोई, महिला मंडल स्कूल से जुड़े गजेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।


Share This News