Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में एक वृद्ध महिला से एक युवक कान में पहना सोने का झुमका लूटकर फरार हो गए। गंगाशहर थाने मे अब इस आशय का मामला दर्ज किराया गया है। श्रीरामसर के सरकारी स्कूल के पास रहने वाले मदन पंवार ने बताया कि उसकी दादी छोटा देवी अपने घर के पास ही एक प्लाट पर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन रोका और कान में पहना सोने का झुमका छीन लिया।दादी कुछ समझ पाती, इससे पहले तो वो फरार हो गया। इससे वृद्धा के कान पर भी चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वो फरार हो गया। गंगाशहर थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।